
मेरठ में किसानों ने पंचायत कर निकाला जुलूस, कैंट विधायक का विरोध; एमडीए परिसर घेरने की तैयारी
मेरठ। गंगानगर योजना के किसानों ने मुआवजे और प्लॉट आवंटन की मांग को लेकर आगामी विधानसभा चुनाव में ‘मुआवजा नहीं तो वोट नहीं’ का नारा देते हुए आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। किसानों ने पंचायत के बाद जुलूस निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान किसानों ने मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) के खिलाफ नारेबाजी की।
किसानों के मुताबिक, राममनोहर लोहिया नगर, वेदव्यासपुरी और गंगानगर योजनाओं से जुड़े किसान लंबे समय से मुआवजे और प्लॉट आवंटन की मांग कर रहे हैं। किसानों ने कहा कि उनकी मांगों का समाधान नहीं होने पर आगामी विधानसभा चुनाव में वे वोट नहीं देने के अपने फैसले पर कायम रहेंगे। जुलूस के दौरान मौजूदा कैंट विधायक का विरोध करते हुए उनके बहिष्कार का भी ऐलान किया गया।https://www.facebook.com/share/r/1H3Nmqws3N/

एमडीए परिसर घेरने की तैयारी
किसान नेताओं ने कहा कि मांगों को लेकर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। तीनों योजनाओं के किसान आपसी सहमति से जल्द ही एमडीए परिसर का घेराव करने की रणनीति तैयार करेंगे। जुलूस के माध्यम से किसानों को आंदोलन के प्रति जागरूक करने का भी प्रयास किया गया।
युवा किसान संघर्ष समिति, लोहियानगर और ग्रामीण एवं शहरी क्रांतिकारी मोर्चा से जुड़े लोगों ने किसानों के आंदोलन को समर्थन देने की बात कही। गौरव गुर्जर काजीपुर ने कहा कि वे आगे भी तीनों योजनाओं के किसानों के साथ तन-मन-धन से खड़े रहेंगे।

बड़े आंदोलन की तैयारी पर विचार
किसान संगठन के अध्यक्ष बाबा धर्मपाल भड़ाना ने किसानों की मांगों को लेकर जल्द ही बड़े आंदोलन की तैयारी करने पर विचार करने की बात कही। किसान नेताओं ने स्पष्ट किया कि मुआवजे और प्लॉट आवंटन की मांग पूरी होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
फिलहाल किसानों के अगले कदम के रूप में एमडीए परिसर के घेराव की रणनीति पर नजर रहेगी।
#meerut #gangangar #mdameerut #kisanandolan #muawza #plotallotment #amitagarwal #upnews #upelection2027 #farmersprotest #siyasipanchayat

