Report by : admin
Published at :
Screenshot 2026 10 21 183710
  • मेरठ के स्कूल पर गंभीर आरोप, पिता ने एसएसपी से लगाई गुहार

मेरठ में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ कथित मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। भावनपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर औरंगाबाद स्थित सीआरके पब्लिक स्कूल की शिक्षिका और प्रबंधक अफशा रानी पर बच्ची के पिता आदेश कुमार ने मारपीट कर हाथ मरोड़ने का आरोप लगाया है। मामले में पिता ने एसएसपी मेरठ से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के मुताबिक, 6 अक्टूबर को बच्ची स्कूल से घर लौटी तो उसके कंधे, बाजू और कोहनी पर चोट के निशान थे। पिता का दावा है कि बच्ची ने स्कूल में डंडों से पीटे जाने और दाहिना हाथ मरोड़े जाने की बात बताई। कान में चोट और सुनने में परेशानी होने का आरोप भी लगाया गया है।

पिता के अनुसार, अस्पताल में जांच के दौरान बच्ची के कंधे और कोहनी की हड्डी में फ्रैक्चर की बात सामने आई। इसके बाद उसे आगे के इलाज के लिए दिल्ली ले जाने की सलाह दी गई और बाद में दयावती अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शिकायत में इलाज के खर्च को लेकर विवाद, गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं। पिता ने अफशा रानी और उनके पुत्रों अली व लवी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल, आरोपों पर स्कूल पक्ष का आधिकारिक बयान और पुलिस की कार्रवाई सामने नहीं आई है। मामले में आगे की स्थिति जांच के बाद स्पष्ट होगी।