राज्यमंत्री चौधरी यशवीर सिंह रहे मुख्य अतिथि, सामूहिक सहयोग से हुआ आयोजन
मेरठ, 13 अक्तूबर 2025।
अंसल कोर्टयार्ड स्थित माता रानी पार्क में आज “मिशन मातृ शक्ति” के तहत माता रानी मंदिर परिसर में हवन और भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 700 से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। विशेष बात यह रही कि इस आयोजन में महिलाओं की सक्रिय भूमिका और उनकी बड़ी संख्या की सभी ने सराहना की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चौधरी यशवीर सिंह, राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार रहे। उन्होंने उपस्थित महिलाओं और आयोजकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि “आज के समय में सामूहिक तालमेल की भावना कम होती जा रही है, जबकि पहले लोग एकजुट होकर हर सामाजिक कार्य को अंजाम देते थे — चाहे वह खेती-बाड़ी का काम हो या विवाह जैसे पारिवारिक आयोजन। अंसल कोर्टयार्ड की महिलाएं जिस एकता और सहयोग की मिसाल पेश कर रही हैं, वह समाज के लिए प्रेरणादायक है।”

इस अवसर पर अंसल कोर्टयार्ड निवासी महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे “मिशन मातृ शक्ति” के तहत अपनी कॉलोनी को ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सीरियल जैसी आदर्श कॉलोनी बनाएंगी। इसके लिए उन्होंने RWA अध्यक्ष अजीत कुमार के साथ मिलकर माता रानी मंदिर पार्क की साफ-सफाई और जीर्णोद्धार का कार्य किया।

कार्यक्रम की तैयारी पूरी तरह सामूहिक सहयोग से हुई — प्रत्येक घर से एक कटोरा आटा और दो आलू सहित अन्य सामग्री एकत्रित की गई, जिससे 700 लोगों के लिए भोजन तैयार किया गया और प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया।

मुख्य अतिथि चौधरी यशवीर सिंह ने इस अद्भुत सहयोग और संगठन भावना की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि “अंसल कोर्टयार्ड की मात्र शक्तियों ने दिखाया है कि अगर इच्छाशक्ति और सामूहिकता हो तो कोई भी कार्य असंभव नहीं।”

RWA अध्यक्ष अजीत कुमार ने मुख्य अतिथि सहित सभी आगंतुकों का स्वागत और आभार व्यक्त किया। उन्होंने चौधरी यशवीर सिंह को गुलदस्ता और पटका भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अक्षय चौधरी, अनुज सत्यकाम, संजीत तालियान, सुधीर मलिक, पवन सरोहा, अर्जुन सिंह, लोकेन्द्र पाल, विक्रांत राणा, वी.के. राय, संदीप सैनी, कुलदीप सिंह, शमशेर सिंह, संजय गुप्ता, योगराज सिंह, अमित शर्मा, अर्चना सरोहा, रीना पाल, बीना राणा, कामेश ढिल्लों, मिथलेश देवी, अनीता शर्मा, कृष्णा शर्मा, हिमानी शर्मा, काजल चौधरी, अनु तालियान, मंजू शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

इस आयोजन ने अंसल कोर्टयार्ड कॉलोनी में सामाजिक एकता, श्रद्धा और सहयोग की नई मिसाल कायम की।




















