Report by : Dr. Ravindra Rana
Published at : Updated at :
11 साल बेमिसाल को लेकर व्यापार संघ की बैठक , तैयारियों पर विस्तृत चर्चा

मेरठ, 19 जून 2025।
दिनांक 20 जून 2025 को चैंबर ऑफ कॉमर्स, रोडवेज मेरठ में आयोजित होने वाले बहुचर्चित कार्यक्रम “11 साल, बेमिसाल” को लेकर आज व्यापार संघ पल्लवपुरम के कार्यालय पर संयुक्त व्यापार संघ की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष देवेंद्र चौहान ने की, जबकि संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष सुधीर रस्तोगी ने मुख्य वक्ता के रूप में आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

11 साल बेमिसाल को लेकर व्यापार संघ की बैठक , तैयारियों पर विस्तृत चर्चा

सुधीर रस्तोगी ने अपने संबोधन में कहा कि यह कार्यक्रम न केवल व्यापारियों के संगठन की उपलब्धियों का उत्सव है, बल्कि एकजुटता, सहभागिता और सामाजिक उत्तरदायित्व का भी प्रतीक है। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की कि वे कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

बैठक में कल के कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, स्वागत सत्कार, मंच संचालन, मीडिया समन्वय और अतिथियों के स्वागत जैसी महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा की गई।

इस बैठक में व्यापार संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:

  • संरक्षक: गौरव मलिक
  • उपाध्यक्ष: विजय गोयल, दिनेश वर्मा
  • मंत्रीगण: गुर देव सिंह, डैनी कुमार, कृष्ण सैनी, धीरज चावला, नीरज शर्मा, दीपक सक्सेना, डॉ. भूपेंद्र
  • मीडिया प्रभारी: संजय सिंह
  • कोषाध्यक्ष: तरुण विग
  • विशिष्ट सदस्य: देव भाई, विवेक खरे, रवि खुराना, अनिल यादव, लाल सिंह आदि

सभी उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।