Report by : Dr. Ravindra Rana
Published at : Updated at :
Alt Text: A group of senior journalists and editors discussing important city issues in a meeting. A moment from the gathering of Meerut’s leading journalists, as they address critical city issues and emphasize the power of ground-level reporting
  • नौचंदी मेले की अनदेखी से टूटी सड़कों तक, मेरठ के हर मुद्दे पर होगी सवालों की धार
    मेरठ में वरिष्ठ पत्रकारों की बैठक: ‘इशू बेस्ड पत्रकारिता’ का संकल्प, शहर की अनदेखी पर गहरी चिंता
    मेरठ…. आज मेरठ के वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर की पत्रकारिता परंपरा, विकास के मुद्दे और पत्रकारिता की भूमिका पर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित सभी वरिष्ठ पत्रकारों ने एकमत से कहा कि पत्रकारिता केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि शहर के विकास की भागीदार है। पत्रकारिता की साख और विश्वसनीयता पर भी गंभीर चर्चा हुई।

  • पत्रकारिता: शहर विकास की अहम भागीदार
    बैठक में वक्ताओं ने इस बात पर बल दिया कि पत्रकारिता का दायित्व केवल खबरें देना नहीं, बल्कि शिक्षा, जन-जागरूकता और नागरिकों की आवाज़ बनना भी है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास में पत्रकारिता को एक सक्रिय हितधारक (Stakeholder) के रूप में देखा जाना चाहिए, जो प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के बीच सेतु का काम करे।
अब मुद्दों की बात होगी! मेरठ में वरिष्ठ पत्रकारों ने थामी ज़मीनी पत्रकारिता की कमान

  • नौचंदी मेले की उपेक्षा और शहर की बदहाल सड़कों पर चिंता

    बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर नौचंदी मेले की लगातार हो रही उपेक्षा पर गहरी नाराज़गी जताई गई। पत्रकारों ने कहा कि यह मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि शहर की पहचान और विरासत है, जिसकी अनदेखी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
    साथ ही शहर की कई प्रमुख सड़कों के अधूरे विकास, ट्रैफिक व्यवस्था की बदहाली और बुनियादी समस्याओं जैसे जलभराव, सफाई और पार्किंग की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया गया।

  • ‘इशू बेस्ड पत्रकारिता’ की ओर कदम
    फोरम में शामिल सभी पत्रकारों ने इस बात पर जोर दिया कि अब समय है कि पत्रकारिता को ‘इशू बेस्ड’ यानी मुद्दों पर केंद्रित बनाया जाए। अब पत्रकारों की जिम्मेदारी है कि वे केवल सतही खबरों से आगे बढ़कर जमीनी हकीकत और आम नागरिकों की समस्याओं को केंद्र में लाएं।

  • नियमित बैठकें होंगी, सुरेन्द्र शर्मा समन्वयक

    बैठक में निर्णय लिया गया कि यह पत्रकार फोरम शहर के ज्वलंत मुद्दों पर नियमित चर्चा करेगा और हर बैठक में समाधानपरक पत्रकारिता को बढ़ावा देगा।
    पूर्व जिला सूचना अधिकारी श्री सुरेन्द्र शर्मा को इस फोरम की नियमित बैठकों का समन्वयक नियुक्त किया गया है। बैठकें ‘चाय पर चर्चा’ के रूप में आयोजित की जाएंगी।
    • बैठक में पूर्व संपादक, हिन्दुस्तान श्री पुष्पेन्द्र शर्मा , पूर्व संपादक, अमर उजाला श्री नीरजकांत राही , संपादक, केसर खुशबू रवि विश्नोई, पूर्व जिला सूचना अधिकारी श्री सुरेन्द्र शर्मा , साहित्यकार एवं लेखक श्री न‍िर्मल गुप्ता , जनसत्ता से श्री प्रदीप वत्स , संपादक, ग्रीन इंडिया श्री नरेश उपाध्याय , सेव इंडिया न्यूज़ व PoliticalAdda.com से श्री राजेश शर्मा, PoliticalAdda.com से डॉ. रविन्द्र राणा आदि उपस्थित थे